jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,,

एक ही दिन दो धार्मिक पर्वों का संयोग, रातभर गूंजे भजन; महिलाओं ने मां नर्मदा की बालु से बनाए शिवलिंग और माता पार्वती की प्रतिमाएं,,,

- Install Android App -

हंडिया। क्षेत्र में कल का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहा। सुबह चतुर्थी का पर्व मनाया गया, वहीं रात्रि में हरितालिका तीज की पूजा-अर्चना हुई। एक ही दिन दो धार्मिक पर्वों के संयोग से पूरे क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
रात्रि में हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घर-घर पर्व की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से गजरा तैयार किया तथा मां नर्मदा की बालु से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाई। इसके बाद पंडित जी को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजन-पाठ कराया गया और हरितालिका तीज की कथा का श्रवण किया गया।
पूजन-पाठ और कथा के बाद भी भक्ति का क्रम रातभर जारी रहा। क्षेत्र के कई घरों में पूरी रात भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। भगवान शिव और माता पार्वती के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने रात्रि जागरण करते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का पर्व मनाया।
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन तथा परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पारंपरिक पूजा-पद्धति और रीति-रिवाजों के बीच पर्व ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और गहरा कर दिया।
रात्रि में पूजन, कथा और भजन-कीर्तन के बाद सुबह महिलाओं ने पूजा में उपयोग की गई सामग्री तथा मां नर्मदा की बालु से बनाए गए शिवलिंग और माता पार्वती की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक मां नर्मदा में विसर्जन किया।
इस प्रकार सुबह चतुर्थी और रात में हरितालिका तीज के धार्मिक संयोग से क्षेत्र में आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। पूजा-पाठ, कथा श्रवण, रातभर भजन और सुबह मां नर्मदा में विसर्जन के साथ हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।