jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

मंदसौर हादसा- मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर

हादसे में 6 साल की बच्ची समेत 2 की मौत,17 घायल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 मंदसौर। जिले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दलौदा तहसील के लखमाखेड़ी फाटे के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई।

मौके पर ही 2 की मौत, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में ट्रॉली में सवार 45 वर्षीय महिला बसंती पति घेरू और 6 वर्षीय बच्ची प्रियंका पिता नेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली में करीब 20 मजदूर और उनके बच्चे सवार थे, जिनमें से 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

- Install Android App -

रतलाम के मजदूर, मंदसौर से उज्जैन जा रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे रेलवे ठेकेदार के यहाँ मजदूरी करते हैं। काम के सिलसिले में मंदसौर आए थे और रात में काम खत्म कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उज्जैन के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस जांच में जुटी, ट्रक चालक फरार

सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।