jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के साल्याखेड़ी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे ट्यूबवेल के संपर्क में आने से 12 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खेत पर खेलते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, साल्याखेड़ी निवासी लक्ष्मण चौहान अपनी पत्नी के साथ सोमवार शाम करीब 6 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनका 12 साल का बड़ा बेटा अर्चित ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। अर्चित गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 5वीं का छात्र था।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि अचानक ट्यूबवेल में आ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

कुछ देर बाद खेत पर ही मौजूद उसके चाचा की नजर बेहोश पड़े अर्चित पर पड़ी। उन्होंने तुरंत खेत में काम कर रहे माता-पिता को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए हंडिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हंडिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और ट्यूबवेल में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।