सोडलपुर। टोडरमल पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय कला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संकुल के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला, निबंध और भाषण में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता दिखाई। अभिव्यक्ति कौशल भी परखा गया। चित्रकला में कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में जानवी प्रथम रही। डाली द्वितीय और भूमि तृतीय रही।
कक्षा 6वीं से 8वीं में कीर्ति प्रथम, गाना द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रही। भाषण में सिया प्रथम, निहारिका द्वितीय और सृष्टि तृतीय रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य विजय कुमार गौर, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष घनश्याम भाटी, शिक्षक, संकुल स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

