jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,,,

बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का हंडिया में पड़ाव श्री रिद्धनाथ बाबा और तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजन-अर्चन, स्वागत के बाद हरदा रवाना हुए यात्री

हंडिया।जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष के संकल्प के साथ निकली सेवा संकल्प अभियान की बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा बुधवार को हंडिया पहुंची। यात्रा के हंडिया पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। धार्मिक नगरी हंडिया में यात्रा का पड़ाव धार्मिक आस्था और स्वागत के माहौल के बीच हुआ।

यात्रा में शामिल लोगों ने मां नर्मदा तट पर पूजन-पाठ कर आरती की। इसके बाद रिद्धनाथ बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया गया। वहीं तेजाजी मंदिर में तेजाजी महाराज का पूजन-पाठ कर यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया गया।

- Install Android App -

पूजन और स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव हरदा के लिए रवाना हो गई।

25 वर्षों की सेवा को लेकर निकली यात्रा

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही इस यात्रा का मुख्य संदेश जन सेवा से राष्ट्र सेवा से जुड़ा है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हंडिया में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, संजय पंवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, यात्रा प्रभारी विजय पटेल सहित अमन पंवार, रामनिवास पटेल, जयकिशन धनगर, सौरभ अग्निहोत्री, पन्नालाल प्रजापति, राहुल सोनकर और राहुल माली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।