jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव

एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

हरदा/टिमरनी। कांजी हाउस में गौवंश की स्थिति में सुधार नहीं होने और बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर बजरंग दल एवं कंकाली धाम के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष गौवंश की देखभाल सहित नगर की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकासखंड अधिकारी एवं एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया को भी समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने नगर में मृत गौवंश के लिए भूमि आवंटित करने की मांग उठाई, ताकि मृत पशुओं के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

- Install Android App -

गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल

कार्यकर्ताओं ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गंजाल नदी और नर्मदा नदी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन अन्य संगठनों को साथ लेकर विशाल आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।