देश के 9 राज्यों में येलो-ऑरेंज-रेड अलर्ट
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। मानसून की विदाई से पहले आज रविवार 27 सितंबर को देश के मौसम ने फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ और उत्तर-पूर्वी मप्र पर बने डिप्रेशन के कारण उत्तर भारत में अगले 24 घंटे मौसम खतरनाक बना रहेगा। IMD ने कई राज्यों में भारी से अति-भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश…..?
उत्तराखंड – रेड अलर्ट– देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में आज अत्यधिक भारी बारिश होगी। यहां बादल फटने, भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा है। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश – ऑरेंज और येलो अलर्ट– यूपी में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश) और सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट है। हरदोई में ADM की गाड़ी तक पानी में फंस गई।
दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब- दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के 9 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोहाली, पटियाला समेत में 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश – रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड, मुरैना में 115 MM तक भारी बारिश का अलर्ट है।

