jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन

वृद्धाश्रम में विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ साझा किए ज्ञान, कला और कौशल

हरदा : शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं वरिष्ठजनों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान, कला एवं कौशल साझा करने सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने फलों की सहायता से फ्रूट चार्ट तैयार कर वरिष्ठजनों को इसके माध्यम से रचनात्मक एवं स्वास्थ्यवर्धक जानकारी देने का प्रयास किया। वहीं वरिष्ठजनों ने भी अपने अनुभव, जीवन से जुड़ी सीख एवं ज्ञान विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा युवा एवं वरिष्ठजनों को एक-दूसरे के अनुभवों और विचारों से जोड़ना है। विभाग द्वारा चरणबद्ध रूप से ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है,

जिसमें युवा पीढ़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से जेनरेशन गैप को कम करने, वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने तथा युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम संचालक समिति के पदाधिकारी, कर्मचारीगण तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने वरिष्ठजनों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और कार्यक्रम को अनुभवों के आदान-प्रदान का सुखद अवसर बताया।