भोपाल ।कोलार रोड निवासी लेब टेक्नीशियन चंद्रशेखर कांहरे से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 3.35 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई। उन्हें फेसबुक विज्ञापन के जरिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद निप्टीडबलयूम एप डाउनलोड कराकर निवेश कराया गया।
एप में मुनाफा दिखाकर लगातार रकम जमा कराई गई। बाद में 3.35 लाख रुपए के साथ 2.82 लाख का मुनाफा दिखाकर रकम फ्रीज कर दी गई और निकासी के लिए 5.62 लाख रुपए मांगे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

