jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने शनिवार 3 अक्टूबर से पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। यह बढ़ोतरी केवल नायरा के 7,108 पेट्रोल पंपों पर लागू हुई है। सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं।

दाम बढ़ने की वजह

- Install Android App -

कंपनी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लागत और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर बढ़ने के कारण कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े हैं। इससे पहले मार्च महीने में भी ईरान और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दाम बढ़ाए गए थे और जुलाई में कच्चा तेल सस्ता होने पर दाम घटा दिए गए थे।

मध्य प्रदेश में नई कीमतें

इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नायरा पेट्रोल की कीमत 119.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इंदौर में पेट्रोल करीब 119.80 रुपए, जबलपुर में करीब 120.10 रुपए, ग्वालियर में करीब 119.60 रुपए और उज्जैन-हरदा में करीब 119.70 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पूरे प्रदेश में पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा हुआ है, शहर के हिसाब से केवल कुछ पैसे का अंतर स्थानीय टैक्स के कारण है।