गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 गुजरात।प्रदेश के सुरेंद्रनगर में एक जिम संचालक पर महिलाओं के चेंजिंग रूम के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोपी का नाम आमीन यासीन मुल्तानी बताया जा रहा है, जो शहर में क्लब-71 नाम से दो जिम चलाता था। आरोप है कि उसने करीब 100 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए।
कैसे करता था ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेंजिंग रूम में चुपके से वीडियो बनाए। इसके बाद अपनी रिसेप्शनिस्ट के मोबाइल फोन से उन महिलाओं को मैसेज भेजता था ताकि खुद पर शक न आए। मैसेज में वीडियो होने की बात कहकर आरोपी से दोस्ती और करीबी बनाने का दबाव बनाया जाता था।
पुलिस की कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद रिसेप्शनिस्ट ने ही पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी के दोनों जिम सील कर दिए हैं। आरोपी कानून स्नातक बताया जा रहा है और उसने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने फोन के बजाय कर्मचारी के फोन का इस्तेमाल किया।
जांच जारी
पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी वीडियो की जांच की जा रही है और पीड़ित महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है।

