jhankar
ब्रेकिंग
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 8 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिये लगेगा विशेष शिविर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के लिए घर-घर होगा सत्यापन, फॉर्म-6 से जुड़ेगा नाम दोनों पैरों से पूर्ण रूप से दिव्यांग, यूडीआईडी नवीनीकरण और ट्राईसाइकिल के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार रातातलाई के जंगल में मधुमक्खियों का कहर, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, बचा... बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द...

बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे

प्रधानमंत्री आवास और शौचालय योजना से वंचित ग्रामीण, सरपंच-सचिव पर लापरवाही के आरोप

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। ग्राम पंचायत बोरट के ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। मंगलवार को ग्राम की गरीब मजदूर महिलाओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर अधिकारी को आवेदन सौंपा और प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड एवं गल्ला पर्ची का लाभ दिलाने की मांग की।महिला ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

- Install Android App -

समय-समय पर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जाता है, लेकिन ग्राम बोरट के किसी भी ग्रामीण को आवास और शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम सरपंच एवं सचिव से कई बार निवेदन किया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।इस अवसर पर चिन्ता बाई, ममता, पिंकी, रितु, रीना, सरिता, ज्योति सहित बड़ी संख्या में महिला ग्रामीण उपस्थित रहीं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। जनपद पंचायत सीईओ स्वाति चौधरी ने ग्रामीणों की बात सुनकर सचिव से बात की और जांच करने के निर्देश दिए गए।