jhankar
ब्रेकिंग
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 8 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिये लगेगा विशेष शिविर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के लिए घर-घर होगा सत्यापन, फॉर्म-6 से जुड़ेगा नाम दोनों पैरों से पूर्ण रूप से दिव्यांग, यूडीआईडी नवीनीकरण और ट्राईसाइकिल के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार रातातलाई के जंगल में मधुमक्खियों का कहर, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, बचा... बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द...

अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

 

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। अधिवक्ता संजय उपाध्याय के कार्यालय और परिवार पर 1 अक्टूबर को हुए हमले के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा।

घटना की कड़ी निंदा

- Install Android App -

संघ ने घटना की कड़ी निंदा की। हमले में शामिल सभी आरोपियों और उनके सहयोगियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता पर हमला न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। संघ ने आरोपियों पर घटना की प्रकृति के अनुरूप कठोर कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

परिवार को सुरक्षा देने की मांग

पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने की मांग रखी। निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर आंदोलन किया जाएगा।

संघ ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग भी उठाई। संघ ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की ओर से कोई अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।