jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला – पुलिस जांच में नया मोड़

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नोएडा : नोएडा के चर्चित DLF Mall of India के Le Marche स्टोर में एक महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगा। घटना का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिला सुरक्षाकर्मी एक महिला को पकड़कर स्टोर के अंदर ले जाती दिख रही हैं।

क्या था आरोप…?

स्टोर स्टाफ के मुताबिक, महिला अपने बैग में 1 किलो घी का जार और 1 किलो रिफाइंड की बोतल बिना बिल चुकाए ले जा रही थी। स्टाफ का दावा था कि महिला पिछले एक महीने से कई बार स्टोर में आ चुकी है और CCTV में पहले भी चोरी की घटनाएं कैद हुई हैं। रविवार शाम को जब वह दोबारा आई तो गार्ड ने उसे एग्जिट गेट पर रोक लिया।

विवाद के बाद बिल का भुगतान

- Install Android App -

मौके पर महिला और स्टाफ के बीच बहस हुई। महिला ने अपना चेहरा मोबाइल से छिपाने की कोशिश की। बाद में महिला के पति को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर ही सामान के पैसे चुका दिए।

पुलिस जांच में कहानी पलटी

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला उलझ गया। पुलिस के अनुसार स्टोर प्रबंधन चोरी का कोई पुख्ता CCTV फुटेज पेश नहीं कर पाया। दूसरी तरफ महिला ने बताया कि उसके साथ आए व्यक्ति ने पहले ही भुगतान कर दिया था, जिसकी पुष्टि बाद में मॉल प्रबंधन ने भी कर दी।

पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में ना तो स्टोर की तरफ से और ना ही महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, इसलिए कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। आपसी सहमति के बाद मामला वहीं खत्म हो गया।