jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण 

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सौंदर्यीकरण पर विशेष निर्देश दिए,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को नगर के गौरव श्री राम वाटिका पहुंचकर उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं के अनुरूप पार्क को विकसित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि राम वाटिका को शहरवासियों के लिए आकर्षक, सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप में विकसित किया जाए।

मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर आने वाले नागरिकों के लिए बेहतर पाथवे का निर्माण, पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा मानकों के साथ व्यवस्थित विद्युत साज-सज्जा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रवेश और निकास द्वारों को सुव्यवस्थित बनाने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत भी दी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य लटके नहीं, समय पर पूर्ण कर पार्क को जनता के लिए खोला जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रितेश जैन, एसडीएम विजय राय सहित नपा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।