jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

हरदा, । जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने 09 अक्टूबर को माचक उपनहर और मुहाल माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त हुई नहरों, पुलिया और हेड रेगुलेटर की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने रबी सिंचाई शुरू होने से पहले नहरों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग, नर्मदापुरम के मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा, तवा परियोजना मंडल नर्मदापुरम की अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह, माचक उपनहर जल संसाधन उपसंभाग खिड़कियां के अनुविभागीय अधिकारी रोहन विलियम्स, विद्युत एवं यांत्रिकी उपसंभाग हरदा के अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र ओगले तथा उपयंत्री प्रेमित कुमार पाटिल उपस्थित रहे।

- Install Android App -

अधिकारियों ने मुहाल माइनर की चैन 72 पर स्थित पुलिया, चैन 0 पर बने हेड रेगुलेटर तथा माचक उपनहर में वर्षाकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान नहरों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक मरम्मत कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।

मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा एवं अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नहरों की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि सिंचाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।