jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार

रहटगांव*।सरकारी जंगल से सागौन के पेड़ काटकर स्लीपर बनाकर फर्नीचर मार्ट तक पहुंचाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह खेड़ी-रहटगांव के पास घेराबंदी कर सागौन की सिल्ली ले जा रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

- Install Android App -

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ जंगल से अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटकर सिल्ली बनाता था। इसके बाद सिल्ली रहटगांव स्थित गौर फर्नीचर मार्ट के संचालक गज्जु गौर को पहुंचाई जाती थी, जिसके बदले प्रति सिल्ली 1000 रुपए मिलते थे।

वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब सिंह पिता रतन, निवासी आम सागर के रूप में हुई है। गौर फर्नीचर मार्ट की भी सघन जांच की जा रही है।