jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित

हरदा : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर आयुक्त नर्मदापुरम संभाग  श्रीकांत बनोठ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग जिला हरदा के प्रभारी जिला संयोजक प्रमोद कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर जिला हरदा की  रेखा यादव द्वारा रसोईया के मानदेय भुगतान संबंधी शिकायत क्र. 1000003988 तथा ग्राम धनियाजाम निवासी अरविन्द इवने द्वारा आवास सहायता योजना की राशि के भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत क्र. 1000003993 दर्ज कराई गई थीं।

इन शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर  माथुर का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में  माथुर का मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम नियत किया गया है।