jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

हरदा : विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिए बुधवार को तहसील परिसर हरदा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विवेक सिंह ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची व आधार कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अमले द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई।

- Install Android App -

शिविर में समुदाय के लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शासन की स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। सहायक संचालक  सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।