भारत माता की आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, 17 गरबा मंडलों ने दी प्रस्तुतियां; खंडवा के मंडलों ने भी हासिल किए प्रमुख स्थान,,,,
हंडिया। नवरात्रि के पावन पर्व पर हंडिया में बजरंग सेना के तत्वावधान में आयोजित माँ आदिशक्ति गरबा महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की सामूहिक आरती के साथ हुआ।
इसके बाद आयोजित गरबा प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 मंडलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांधा। प्रतियोगिता में एमएलडी गरबा ग्रुप सीहोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं, जय मां आशा देवी गरबा मंडल लालमाटी, खंडवा द्वितीय तथा आरजेएस गरबा मंडल खंडवा तृतीय स्थान पर रहा,,,,
भारत माता की आरती से हुआ शुभारंभ
महोत्सव की शुरुआत सभी के सामूहिक रूप से भारत माता की आरती करने के साथ हुई। आरती के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इसके पश्चात माँ आदिशक्ति की आराधना के बीच गरबा प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में शामिल मंडलों ने अपनी नृत्य कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया।
सीहोर प्रथम, खंडवा दूसरे और तीसरे स्थान पर
गरबा प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। श्री गिरीश गांगोले, अशोक सोलंकी और राजेश वर्मा निर्णायक के रूप में शामिल रहे।
प्रतियोगिता में एमएलडी गरबा ग्रुप सीहोर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। जय मां आशा देवी गरबा मंडल, लालमाटी खंडवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपये, आरजेएस गरबा मंडल खंडवा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये तथा नृत्य गरबा मंडल ग्रुप इटारसी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी निर्धारित किए गए थे।
17 गरबा मंडलों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में जोहार गरवा मंडल तिवड़ा खातेगांव, मां शैलजा गरवा मंडल इटारसी, इलाका तुम्हारा धमाका हमारा गरवा मंडल सेंधवा, नृत्य गरवा मंडल ग्रुप इटारसी, आरजेएस गरवा मंडल खंडवा, नवरंग गरवा मंडल नर्मदापुरम, जय सेवा गरवा मंडल खातेगांव, निष्ठा गरवा मंडल कन्नौद, मां नर्मदा गरवा मंडल विल्लौद, जय मां आशा देवी गरवा मंडल लालमाटी खंडवा, एमएलडी गरवा ग्रुप सीहोर,
मां तुझे सलाम गरवा मंडल रोजीखेड़ा भीकनगांव, मां नर्मदा गरवा मंडल कन्नौद, चामुंडा गरवा मंडल अजनास, जय मां कालका गरवा मंडल नेपानगर, भवानी ग्रुप बुरहानपुर तथा जय मां भाग्यश्री गरवा मंडल बोरदा बुजुर्ग खंडवा ने सहभागिता की।
कुरैशी टेंट हाउस का रहा विशेष सहयोग
माँ आदिशक्ति गरबा महोत्सव के आयोजन में कुरैशी टेंट हाउस, लाइट, साउंड एंड डेकोरेशन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग देकर कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप प्रदान करने में योगदान दिया गया।
दस वर्षों से जारी है आयोजन की परंपरा
हंडिया में माँ आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता का आयोजन लगातार दस वर्षों से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष नवरात्रि के दौरान होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना हुआ है। इस वर्ष भी 17 गरबा मंडलों की सहभागिता और भारत माता की सामूहिक आरती ने महोत्सव को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

