jhankar
ब्रेकिंग
यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर

जानिए हरदा और पडो़सी जिले का कैसा रहेगा मौसम..?

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज 15 अक्टूबर से 18-19 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

इन संभागों में ज्यादा असर

IMD के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। इसके अलावा उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

आज 15 अक्टूबर को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर में बारिश की संभावना है। 16 से 18 अक्टूबर तक दायरा बढ़ेगा और 20 जिलों में बारिश होगी – जिसमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट शामिल हैं।

किस कारण से बदलेगा मौसम…?

- Install Android App -

IMD के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

हरदा, बैतूल, खंडवा, देवास, नर्मदापुरम – 15 से 19 अक्टूबर का मौसम

IMD भोपाल के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 20 अक्टूबर तक गरज-चमक वाला मौसम रहेगा।

हरदा, खंडवा, देवास -जिले में मध्यम गरज-चमक आंधी का अलर्ट है। हवा की स्पीड 50-60 kmph तक जा सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना

बैतूल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) – यहाँ हल्की गरज-चमक 30-40 kmph की तेज हवा का अनुमान है। आज रात से बादल बढ़ेंगे और 16-18 अक्टूबर को बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान- दिन का पारा 32-34°C और रात का 19-21°C के आसपास रहेगा। नर्मदापुरम में आज अधिकतम 32°C और बारिश की संभावना 3% ही है, मतलब फिलहाल मौसम साफ है पर शाम तक बादल आ सकते हैं।

किसानों के लिए सलाह – खेत में कटी हुई मक्का / सोयाबीन है तो ढक कर रखें, बिजली चमकते समय खेत में काम न करें। इधर पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 से 20 अक्टूबर तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेत में कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।