आइऐ जानते है आय के नए रास्ते कैसे बनाएं
(कैलाश सेजकर)
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा । आज के समय में सिर्फ एक आय के साधन पर निर्भर रहना सबसे बड़ी गलती है। सरकार हर किसी को नौकरी नहीं दे सकती। जनसंख्या बढ़ रही है, प्रतियोगिता बढ़ रही है, और तकनीक तेजी से नौकरियां खत्म कर रही है। ऐसे में बेरोजगारी बढ़ना स्वाभाविक है। समझदार वही है जो नौकरी ढूंढने के साथ-साथ आय के दूसरे रास्ते भी बनाता है।
आय बढ़ाने के 5 प्रैक्टिकल तरीके
स्किल को पैसा बनाएं– आपके पास जो हुनर है, वही आपकी दूसरी सैलरी है। अगर आप लिखना जानते हैं तो फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग, अगर मोबाइल चलाना आता है तो वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट सीख सकते हैं। यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर आप अपनी जानकारी से हजारों लोगों तक पहुंच सकते हैं।
खेती और गांव से जुड़े बिजनेस– हरदा जैसे कृषि क्षेत्र में सिर्फ गेहूं-सोयाबीन नहीं, बल्कि मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक सब्जी की खेती में कम लागत में ज्यादा मुनाफा है। एक छोटी सी दुकान से शुरू किया गया डेयरी का काम भी महीने के 15-20 हजार की अतिरिक्त आय दे सकता है।
पार्ट-टाइम और डिजिटल काम– शाम के समय ट्यूशन पढ़ाना, CSC सेंटर चलाना, बीमा एजेंट, मीशो-अमेजन से रीसेलिंग, फोटोग्राफी, इवेंट में साउंड-लाइट का काम – ये सब काम नौकरी के साथ भी हो सकते हैं।
निवेश से आय– हर महीने 500 रुपये भी SIP में डालेंगे तो 10 साल में बड़ा फंड बनेगा। अपनी कमाई का 20% बचत और निवेश के लिए निकालना सीखें।
अंत में चलते चलते – मैने खुद यह महसूस किया है किसी को अगर सरकारी नौकरी मिल जाए तो अच्छी बात है, लेकिन इस नौकरी पर निर्भर रहना भी जोखिम है। आज के युवाओ को ऐसा स्किल देखना चहिए और उसमें मन लगाकर 3-4 साल दे तो फिर वह नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन सकता है अपने साथ कुछ लोगो की बेरोजगारी खत्म कर सकता है। एक से ज्यादा आय के साधन ही आर्थिक सुरक्षा की असली गारंटी हैं।

