jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

हितग्राहियों को संबल कार्ड एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित, ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर सौंपे आवेदन
दिनेश अखाड़िया
झाबुआ। जनपद पंचायत राणापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं, हितग्राहियों को संबल कार्ड एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम महेश मंडलोई, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला जनपद सदस्य कमलेश सिंगाड़, मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मोरी, तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया, जनपद सीईओ बलवान मवासे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद है शिविर का उद्देश्य : एसडीएम
शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम महेश मंडलोई ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अक्टूबर से 8 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी हितग्राही को शासकीय योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही है या वह किसी कारणवश योजना के लाभ से वंचित है, तो वह शिविर में संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख सकता है। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। एसडीएम महेश मंडलोई ने हितग्राहियों को संबल कार्ड एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

- Install Android App -

योजनाओं का लाभ : भानु भूरिया
भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि सरकार और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
विभागवार दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

सामाजिक न्याय विभाग: पेंशन योजना, छात्रवृत्ति एवं दिव्यांग सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
राजस्व विभाग: जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र, खसरा-खतौनी, नामांतरण और सीमांकन की प्रक्रिया समझाई गई।
स्वास्थ्य विभाग: आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल जांच, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में बताया गया।

कृषि विभाग: पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, बीज-खाद अनुदान एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारी दी गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग: जल जीवन मिशन, हर घर नल-जल योजना एवं जल संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी गई।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी): गांव की सड़कों की मरम्मत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नए मार्गों के प्रस्ताव, पुल-पुलिया निर्माण एवं शासकीय भवनों के संधारण कार्यों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों द्वारा बताई गई सड़क संबंधी समस्याओं को दर्ज कर उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।
शिक्षा विभाग: आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृत्ति, गणवेश वितरण एवं बच्चों को नियमित रूप से स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग: लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं पोषण आहार योजना की जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग: पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु शेड अनुदान योजना के बारे में बताया गया।
आजीविका मिशन: स्व-सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज एवं महिला स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर जोर
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और मांगों को सुनने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।