jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इंदौर में गार्डन में वार्मअप के दौरान 10वीं के छात्र की मौत

बड़े भाई ने CPR देकर बचाने की कोशिश की

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर । स्कीम-78 स्थित गार्डन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेलने से पहले वार्मअप कर रहे 15 वर्षीय छात्र की अचानक गिरने से मौत हो गई।

वार्मअप के दौरान अचानक गिरा छात्र

लसूड़िया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कनिष्क बोयत (15) निवासी बी-ब्लॉक, स्कीम-78 के रूप में हुई है। वह तलावली चांदा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था।

बताया गया कि शनिवार शाम कनिष्क अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ रोज की तरह गार्डन में खेलने गया था। दोनों भाई खेल शुरू करने से पहले वार्मअप कर रहे थे, तभी कनिष्क अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।

- Install Android App -

बड़े भाई ने दिया CPR

बड़े भाई दिव्यांश ने तुरंत उसे संभाला, चेहरे पर पानी के छींटे दिए और CPR देकर जान बचाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे स्कीम-78 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सात साल पहले भी हुआ था ऐसा

परिजनों के मुताबिक, करीब 7 साल पहले भी कनिष्क दौड़ते समय इसी तरह गिर गया था। तब डॉक्टरों ने हृदय संबंधी जांच की सलाह दी थी। परिवार दीपावली के बाद उसकी पूरी मेडिकल जांच कराने की योजना बना रहा था। फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार पहले ही एक बड़ा हादसा झेल चुका है। करीब 12 साल पहले कनिष्क के पिता विक्रांत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।