jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

कमल पटेल, कुर्मी क्षत्रिय समाज ने मनाई 151वीं जयंती

हरदा |कुर्मी क्षत्रिय समाज ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस दौरान खिरकिया में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि हरदा और खिरकिया में सरदार पटेल के नाम पर पार्क विकसित किए जाएंगे, जहां उनकी प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी।

- Install Android App -

कमल पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हरदा और खिरकिया के दोनों नगरीय निकायों में जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। छीपाबड़ में प्रतिमा स्थल पर भव्य स्वागत द्वार भी बनेगा।

प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि दान करने वाले जगदीश गौर और पप्पू का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कुर्मी क्षत्रिय समाज ने कमल पटेल सहित अतिथियों का साफा पहनाकर और चित्र भेंट कर सम्मान किया। इससे पहले खिरकिया में विशाल वाहन रैली निकली। सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर, जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।