jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत

मां की आंखों के सामने हुआ हादसा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा । जिले के कड़ोला उबारी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम बच्ची लक्ष्मी की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा…?

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार चुरनी निवासी शांतिलाल पिछले कुछ सालों से परिवार सहित यहां खेत मजदूरी करते हैं। शनिवार को शांतिलाल खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर तालाब किनारे कपड़े धोने गई थी।

कपड़े धोने के दौरान मां का ध्यान भटका और मासूम लक्ष्मी खेलते-खेलते गहरे पानी में चली गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, बच्ची तालाब में डूब चुकी थी।

ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने अपील की है कि खेत खलिहान मे मजदूरी करने वाले परिवार तालाब, कुएं के पास बच्चों का विशेष ध्यान रखें।