jhankar
ब्रेकिंग
बाड़मेर के शिव में सरपंच चुनाव की हार के बाद बवाल,चुनाव हारे तो समर्थकों ने किया हंगामा विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक कल, छोटा हरदा में होगी सुनवाई आज भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा मैरिज गार्डन और कैटरिंग में घरेलू सिलेंडर मिला तो होगी जब्ती हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

पिलर 190 के पास भीषण हादसे में चालक जिंदा जला

मकडाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान । प्रदेश के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पिलर संख्या 190 के पास एक ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया, जिसके बाद ट्रेलर के केबिन में भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर केबिन से बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही जिंदा जल गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

दमकल ने 2 घंटे में पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की 2 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Install Android App -

तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रेलर को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

मृतक की पहचान

मृतक चालक की पहचान रोहित मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना या तेज रफ्तार बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे

गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दौसा पैच पर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में यहां 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।