हरदा। शहर में उस समय हलचल मच गई, जब इंदौर पुलिस एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामला इंदौर में हुई चोरी की एक घटना से जुड़ा बताया जा रहा है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, एक ग्राहक ने व्यापारी को पुराना सोना देकर कुछ आभूषण बनवाए थे। इसी लेन-देन को लेकर पुलिस पूछताछ किए जाने की चर्चा है। हालांकि, मामले की वास्तविक वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
चर्चा यह भी है कि इंदौर पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने को कोई पूर्व सूचना नहीं दी।
इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी तिवारी ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा थाने में इस कार्रवाई को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।
दीपावली के त्योहारी सीजन में अचानक हुई इस कार्रवाई से सराफा बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सवाल यह है कि आखिर पूरा मामला क्या है? इंदौर पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित व्यापारी इस मामले में अपना क्या पक्ष रखते हैं।
फिलहाल मामले में इंदौर पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
इस संबंध में इंदौर पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा। की व्यापारी को किस कारण से पुलिस लेकर गई।

