jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

परीक्षा व परिणामों में देरी को लेकर एबीवीपी ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हरदा।बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में यूजी और पीजी की परीक्षाओं में हो रहे विलंब तथा समय पर परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मोर्चा खोला। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पीएम श्री कॉलेज के प्राचार्य को कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

- Install Android App -

नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की लेत-लतीफी के कारण पूरा सत्र पिछड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने और आगे की पढ़ाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि लंबित परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएं और रुके हुए परिणाम तत्काल घोषित किए जाएं। मांग पूरी न होने पर विद्यार्थी परिषद के ABVP ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता ,दानिश बिल्लौरे, लीशिका ,प्रद्युम्न,आशीष राजपूत,विकाश,अनमोल,नवीन,डोली,सौम्य,शुभम, सिया, आर्शिन खान,और एबीवीपी पदाधिकारी उपस्थित रहे।