jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार

जानिए कहीं आपके नाम की सिम का दुरुपयोग तो नही हो रहा

_आपके नाम पर कोई और सिम चला रहा हो और आपको पता भी न हो, यही साइबर ठगी की सबसे बड़ी जड़ है। प्रदेश पुलिस ने इसी जड़ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।_

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । आपकी सिम के प्रति लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। अपराधियो द्वारा आपके कागजातो का उपयोग कर ली गई सिम साइबर ठगी की सबसे बड़ी जड़ बन सकती है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने इसी जड़ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन फास्ट-2.0 के तहत प्रदेशभर में फर्जी सिम बेचने वाले पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

ऑपरेशन फास्ट-2.0 में क्या-क्या हुआ….?

राज्य साइबर सेल ने 16 अगस्त 2026 से ये अभियान शुरू किया था। इसमें 100 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, 156 आरोपियों की पहचान हुई और 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 504 संदिग्ध सिम बिक्री केंद्रों (POS), एजेंटों और फर्जी सिम इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसा गया।

कितनी फर्जी सिम पकड़ी गईं…?

अभियान में 1,437 फर्जी सिम चिन्हित की गईं। इन नंबरों से जुड़ी 1,907 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस ने 9 मास्टर सिम, 127 फर्जी सिम, 4 अंगूठे के निशान लेने वाली मशीनें, 31 मोबाइल-लैपटॉप और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

ठग कैसे बनाते थे फर्जी सिम….?

आरोपी सिम पोर्ट करने, एक महीने मुफ्त इंटरनेट या मुफ्त उपहार का लालच देकर लोगों के दस्तावेज ले लेते थे। कुछ जगह लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड और फोटो लिए गए। एक ही व्यक्ति के दस्तावेज पर 2-3 सिम चालू कर दी जाती थीं। एक सिम ग्राहक को दे दी जाती थी, बाकी सिम चुपचाप साइबर ठगों को बेच दी जाती थीं। एक फर्जी सिम की कीमत 800 से 2,000 रुपये तक बताई जा रही है।

इन सिमों से क्या-क्या ठगी होती थी…?

- Install Android App -

इन फर्जी सिमों का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, लोन-ऐप ठगी, निवेश के नाम पर ठगी और OTP फ्रॉड में होता था। इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर फर्जी ग्रुप और खाते बनाकर लोगों को फंसाया जाता था। असली नाम न होने की वजह से पुलिस को ठगों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।

आपका नाम तो इस्तेमाल नहीं हो रहा….? ऐसे चेक करें

संचार साथी पोर्टल- http://sancharsaathi.gov.in

या Sanchar Saathi ऐप खोलें।

Know Your Mobile Connections / TAFCOP पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें। आपके नाम पर जितनी भी सिम चालू होंगी, सब दिख जाएंगी। जो नंबर आपका नहीं है, उसे वहीं से रिपोर्ट करके बंद कराएं।

खुद को कैसे बचाएं… ?

– सिम लेते समय किसी को अपना आधार, फिंगरप्रिंट या OTP ऐसे ही न दें

– दस्तावेज की कॉपी पर काम और तारीख जरूर लिखें

– अनजान लिंक पर क्लिक न करें, फ्री गिफ्ट के लालच में न आएं

– डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कोई पुलिस कभी फोन पर पैसे नहीं मांगती, ऐसा कॉल आए तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें

फर्जी सिम ही साइबर ठगी की असली जड़ है। MP पुलिस की ये कार्रवाई ठगों के लिए बड़ा झटका है, लेकिन असली बचाव आपकी जागरूकता ही है। आज ही अपने नाम की सिम चेक करें।