jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जबलपुर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, पनागर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पनागर सी एस.पी कौशल सिंह ने बताया कि लार्डगंज थाना इलाके के निवासी सूरज गोटिया अपने दो अन्य साथियों राजीव और गोविंद के साथ पनागर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि, बाइक सवार सूरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजीव कोल की भी मौत हो गई, एवं तीसरे युवक गोविंद की हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।