jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

भारतीय किसान संघ किसानों के हित में कल देगी, धरना प्रदर्शन

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। भारतीय किसान संघ किसानों के हित के लिए अपनी लड़ाई के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन एवं ज्ञापन 15 सितंबर मंगलवार दोपहर 2 बजे तबा कॉलोनी गेट के सामने रखा गया है। किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, जिला मंत्री संतोष पटवारे ने सभी पदाधिकारी किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन मैं रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेनीटाइजर मार्क्स और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। हमारी मांगे है, 2019 का खरीद फसल का बीमा जल्द से जल्द किसानों के खाते में डाला जाए। 2019 की 75% बकाया राहत राशि खरीफ फसल की जल्द से जल्द किसानों के खाते में डाली जाए। 2018 खरीफ की ₹500 बोनस राशि मक्का एवं सोयाबीन की प्रति कुंटल के हिसाब से बकाया राशि जल्द से जल्द डाली जाए। 2019 रवि गेहूं फसल की बोनस राशि 160 रुपए एवं चने की ₹100 बोनस बकाया बोनस राशि किसानों के खाते में जल्द से जल्द डाली जाए। वर्तमान समय की खरीफ फसल मक्का सोयाबीन उड़द मूंग धान जो की पूर्णता पीला मोजे की वजह से नष्ट हो गई है। शीघ्र राहत राशि आरबीसी की धारा 64 के अंतर्गत डाली जाए और बीमा राशि की भी कार्रवाई की जाए। जिन-जिन नदियों में रेत है, उन नदियों के रेत रायल्टी शुरू कराई जाए। ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके और किसानों को रेत कम रेट में मिल सके सभी ग्रामों में बिजली के बिल बहुत अधिक आए हुए हैं, उन्हें सुधार कर हर महीने अनुसार बिल राशि ली जाए। जिन जिन ग्रामों में पक्की सड़क नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जाएं। इन सभी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।