सुनील पटल्या बैडिया। महिला बाल विकास विभाग के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में टीकाकरण के दौरान आई गर्भवती व धात्री महिलाओं चल रहे है पोषण माह के बारे में मंगलवार को पर्यवेक्षक लता मंडलोई द्वारा महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि गर्भावस्था के एक हजार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते है जिसमे ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं। गर्भावस्था में अगर ध्यान देंगे तो एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देगी। साथ ही जन्म के तुरंत बाद स्तनपान के बारे में बताया गया कि माँ का प्रथम दूध अमृत तुल्य हैं। जन्म से छः माह तक केवल माँ का दूध ही पिलाया जाना है। छः माह पूर्ण होने के बाद अर्द्ध ठोस आहार देवे। वही दो वर्ष तक माँ का दूध जारी रखे सेक्टर के तहत सभी केंद्रों पर पोषण मटका बनाया गया हैं जिसमे ग्राम में जन सहयोग से जो खाद्य सामग्री एकत्रित होगी वो कुपोषित बच्चो के परिवार को वितरित की जाएगी। इस दौरान एएनएम अंजली दराडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजूबाला पंड्या, सहायिका, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
ब्रेकिंग
