jhankar
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा

नाले में मिला 2 दिन से लापता बच्ची का शव, मचा हड़कंप

इंदौर: गुरूवार से लापता हुई सफाई कर्मचारी की साढ़े चार साल की अगवा बेटी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। शनिवार सुबह शिवाजी मार्केट के सामने कृष्णपुरा पुल के पास बच्ची की लाश नाले में मिली। आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद शव को नाले किनारे बने बोगदे में पत्थर के नीचे दबा दिया था। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की संभावना भी जताई है। बच्ची का अपहरण पिता के साथ काम करने वाला हनी नामक युवक ने किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
एसपी पूर्व अवधेश गोस्वामी के अनुसार पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए सुबह मजदूर यहां पहुंचे थे। काम के दौरान उन्हें नाले किनारे बने बोगदे में पत्थर के नीचे दबी एक बच्ची की लाश दिखाई दी। उन्होंने तत्काल एमजी रोड पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया। क्योंकि गुरुवार को द्वारिकापुरी क्षेत्र की एक बच्ची अगवा हो गई थी। इस पर द्वारिकापुरी पुलिस से शिनाख्त करवाई तो शव अगवा बच्ची का निकला। पुलिस ने तत्काल बच्ची के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता बच्ची का शव देख बदहवास हो गए। पुलिस के अनुसार सुदामा नगर में रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी साढ़े चार साल की बेटी का अपहरण, उन्हीं के यहां रहने वाले हनी एटवाल ने किया था। हनी मूलत: मंदसौर के मल्हारगढ़ का रहने वाला है। बच्ची की मां ने बताया-‘हनी सफाई के काम में हमारे परिवार का हाथ बंटाता था। अच्छी जान-पहचान हो जाने के कारण पिछले चार महीने से उसका घर आना-जाना था। मेरी बेटी उसे मामा कहकर बुलाती थी और जब ट्यूशन पढ़ने जाती थी तो उसे छोड़ने और लेने भी हनी ही जाता था।