jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

अपने आधार, समग्र आईडी एवं आवश्यक जानकारी संबंधित वार्ड प्रभारी एवं पंचायत सचिव को उपलब्ध करावे

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने जिले के आधार सीडिंग से शेष रहे समस्त हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि वे अपने आधार, समग्र आईडी एवं आवश्यक जानकारी शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड प्रभारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक को उपलब्ध करावे। साथ ही अपने परिवार के समस्त सदस्यों के आधार सीडिंग की पुष्टि भी संबंधित वार्ड प्रभारी एवं ग्राम पंचायत सचिव से करा लेवें।
            उन्होने बताया कि जिले में नवीन पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जिले में कुल 354051 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें से शेष 40536 हितग्राहियों की आधार सीडिंग पोर्टल पर की जाना है।

- Install Android App -

           उन्होंने बताया कि आधार सीडिंग कार्य हेतु 30 सितंबर 2020 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कार्य कराए जाने हेतु समय सीमा में वृद्धि की गई है। आगामी माह में वन नेशन वन राशन योजना अंतर्गत राशन सामग्री की निर्बाध आपूर्ति हेतु आधार सीडिंग कार्य पूर्ण करावे। आधार सीडिंग नहीं होने पर उस सदस्य को राशन सामग्री का प्रदाय बंद हो सकता है।
           जिन हितग्राहियों के पास आधार नहीं है वे अपने निकटतम जनपद पंचायत, नगर पालिका, लोक सेवा केंद्र एवं आधार पंजीयन केंद्र पर जाकर आधार नंबर हेतु पंजीयन करा सकते हैं।