jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

शहर में सड़को का हुआ बुरा हाल, प्रशासन का नही है इस ओर ध्यान, राष्ट्रीय संघटन ने उठाई आवाज कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर में प्रताप टॉकिज चौराहे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर चौराहा,अस्पताल चौक होते हुए मुख्य बस स्टेण्ड तक पहुँच मार्ग बहुत ही जर्जर-जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुका है। गड्डे हो गये है तथा सड़क उखड़कर उसकी गिट्टी सड़क पर ही फैल गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे एवं बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यह मार्ग शहर के अत्यधिक यातायात वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहनों से उठने वाला धूल का गुबार स्थानीय लोगों की बीमारी एवं प्रदूषण का कारण बना है। प्रताप टॉकिज चौराहा ,स्टेट बैंक के पास वाला तिराहा एवं अस्पताल चौक जिन पर गिट्टी एवं धूल का जमावड़ा बिछा रहता है। जहां वाहन चालकों को अगला निकास मार्ग लेने में फिसलने का डर बना रहता है। और वाहन चालक धूल मिट्टी के कारण आगे का मार्ग बराबर देखने में मुश्किल होती है। क्योंकि धूल उड़कर सीधे वाहन चालक की आँख में जाती है। जिसके चलते इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है। आम नागरिक इससे बहुत ही परेशान हो चुके है। ऐसी परिस्थिति में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है, या किसी को भी जान माल की हानि होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में मेरे द्वारा नगर पालिका अधिकारी हरदा को दिनांक 03/10/2020 को लिखित शिकायत की गई थी। उनके द्वारा मात्र मौखिक आश्वासन दिया गया था।किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अतः आपको इस पत्र के माध्यम से अवगत किया जाता है, कि आप शीघ्र अतिशीघ्र मार्ग का मरम्मती कार्य कराने अथवा नवीन मार्ग बनाये जाने हेतु कार्यवाही करें।