jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

‘ग्रामोदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के तहत ‘स्वामित्व’ योजना शुरू, ड्रोन से हुआ झाड़बिड़ा गाँव का सर्वे

मकड़ाई समाचार रहटगांव। ग्राम के आबाद क्षेत्र (आबादी की भूमि, बसावट, बस्ती के समीप बसे इलाके) का सर्वे और नक्शा नहीं बनने से वहां आबाद लोगों के पास कानूनी दस्तावेज का अभाव रहा है। वे उस संपत्ति के आधार पर बैंकों की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने में भी सक्षम नहीं हैं। ऐसे में महात्मा गांधी के आदर्श गांव के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के तहत ‘स्वामित्व’ योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में ड्रोन से सर्वे कर आबादी की जमीन पर रहने वालों को स्वामित्व दिया जाएगा। वे उस जमीन के आधार पर वित्तीय मदद भी ले सकते हैं।

- Install Android App -

पटवारी दिनेश इवने ने बताया कि ड्रोन से आबादी की जमीन के अलावा सड़क, तालाब, नहर, खुले स्थान, पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी का भी सर्वेक्षण कर जीआइएस मानचित्र बनाया जाएगा। इस दौरान रोजगार सहायक आशीष मिश्रा, ग्रामीण दिलीप राजपूत,कोटवार दिनेश कवारे एवं ग्रामीण मौजूद थे।