jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 8 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिये लगेगा विशेष शिविर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के लिए घर-घर होगा सत्यापन, फॉर्म-6 से जुड़ेगा नाम दोनों पैरों से पूर्ण रूप से दिव्यांग, यूडीआईडी नवीनीकरण और ट्राईसाइकिल के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार रातातलाई के जंगल में मधुमक्खियों का कहर, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, बचा... बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान

ट्रैक्टर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार

मकड़ाई समाचार मंदसौर। मंदसौर जिले के नाहरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोरिया बड़ा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद भी वह ट्राली पर चढ़ गई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे तेज आवाज के साथ ग्रामीणों की नींद खुली। जब बाहर आकर देखा तो गांव के मुख्य मार्ग पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़ी हुई थी। उसकी हालत काफी खराब भी हो रही थी।

- Install Android App -

कार सवार घटना के बाद मौके से भाग निकले। ग्रामीण शंकरलाल, हीरालाल, मदनलाल, ईश्वरलाल सहित अन्य ने बताया कि कार के चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। फिर कार पहले पलटी उसके बाद भी सीधे ट्रैक्टर पर चढ़ गई। सुबह मौके पर भीड जमा हो गई, नाहरगढ़ पुलिस ने आकर कार को जमीन पर उतारा।