jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

बंद कराने पहुंचे कांग्रेसियों पर भड़का व्यापारी, जिले में बेअसर रहा बंद

मकड़ाई समाचार राजगढ़/ब्यावरा। जिले में किसान आंदोलन के नाम पर बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। यहां पर सभी दूर के बाजार पूरी तरह से खुले रहे। पूरे समय जिलेभर के बाजारों में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से खुले रहे। हालांकि बंद को लेकर स्थान-स्थान पर पुलिसबल तैनात किया गया था। कुछ स्थानों पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बाजारों में पहुंचकर सांकेतिक रूप से बाजार बंद कराए। ब्यावरा में बंद कराने पहुंचे कांग्रेसियों पर एक व्यापारी भड़क गया ओर बंद का विरोध शुरू कर दिया।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को किसान विरोधी करार देते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में भी बंद का आव्हान किया गया था। ऐसे में एक दिन पहले जिले के प्रमुख स्थानों पर मुनादी कराते हुए बंद का आव्हान किया था। कुछ स्थानों पर सुबह के समय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाजार बंद कराने के लिए सड़कों पर भी उतरे व दुकानदारों से बंद का आव्हान किया। इसी बीच ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मैन मार्केट में बंद का आव्हान करने पहुंचे तो एक दुकानदार ने विरोधकर्ताओं से कहा कि एक बात सुन लो सब यह कानून किसान विरोधी नहीीं है। यह कानून ऐसा है कि 10 दुकानें है जिसको जहां माल बेंचना हैं बेंचो। इसके बाद बंद कराने के विरोध में दुकानदार नाराज हो गया ओर उन्होंने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता से यहां तक कहा कि तुम जैसे गुंडों की बजए से ही दिक्कत आती है।

तुम जैसे गुंडों ने इनको बदनाम कर रखा

- Install Android App -

व्यापारी ने गुस्से में आकर विधायक रामचंद्र दांगी की ओर ईशारा करते हुए कहा कि तुम जैसे गुंडों ने इनको बदनाम कर रखा है, नहीं तो यह कब के 15 साल पहले ही विधायक बन गए होते। हालांकि दुकानदार ने स्वयं को भाजपा का भी बताया। दुकानदार के गुस्से को शांत कराने के लिए विधायक श्री दांगी ने स्वयं आगे आते हुए उन्हें समझाइश देकर शांत किया।

जिले में बंद रहा बेअसर

ऐसे में कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने सांकेतिक रूप से अपने प्रतिष्ठानों के शटर आदि बंद किए व उनके जाने के बाद फिर से बाजार व प्रतिष्ठान खोल लिए। कुल मिलाकर बंद का कोई खास असर जिले में देखने को नहीं मिला। उधर जिले की सुठालिया कृषि उपज मंडी में कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर कृषि बिल का विरोध किया। हालांकि बंद को लेकर कुछ किसानों ने इसकी जानकारी नहीं होने की भी बात कही है। किसान जगदीश प्रसाद, सर्जनसिंह, मांगीलाल ने बताया कि हमें जानकारी नहीं है कि आखिर बंद क्यों रखा गया है। क्या बिल हे और क्या नहीं है इसकी भी जानकारी नहीं है। समय पर फसलों का अच्छा उत्पादन हो व सही भाव में उपज का विक्रय हो बस यही इच्छा है हमारी। उधर बंद के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो व शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर स्थान-स्थान पर पुलिसबल भी तैनात रहा।