jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

काले कानून के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

मकड़ाई समाचार बैतूल। केंद्र सरकार द्वारा बनाए कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी में गारंटी देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजय सोनी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमेश चौरे ने बताया काला कानून वापस लेने लाखों किसान दिल्ली में विगत दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं, उनका आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर संपूर्ण देश में रैली,शांति रूप से धरना किए जाने को लेकर अपील की गई थी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के हर जिलों में किसानों की जाय मांगो और भारत बंद का समर्थन करते हुए रैली,धरना सभी जिलों में दिया गया। इसी के तहत बैतूल में आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ उमेश चौरे की उपस्तिथि में जिला कार्यालय से रैली निकालकर किसानों के हित में जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली कारगिल चौक से पुलिस ग्राउंड, बस स्टैंड, लल्ली चौक से वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची। कारगिल चौक पर किसानों के हित में शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए। आप कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान, काला कानून वापस लो,भारत माता की जयकार, इन्कलाब जिंदाबाद,वंदे मातरम, केंद्र की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ग्राउंड के सामने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की शपथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुवरलाल चौकीकर की मौजूदगी में ली गई। रैली में जिला उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, हरिराम पवार, जिला सचिव राजेश यादव, जिला सह सचिव गणेश सूर्यवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम भूमरकर, दीपक प्रजापति, शिव वाईकर, राकेश चढ़ोकर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।