jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

सुनील पटल्या बैड़िया । पश्चिम बंगाल  में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कार्यकर्ताओं पर 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर की ओर जाने के समय हुए प्राणघातक हमले के विरोध में देशव्यापी पुतला दहन की कड़ी में स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल बस स्टैंड प्रांगण में प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले का शुक्रवार को दहन कर ममता सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाकर कड़ी निंदा की गई । इस अवसर ओमप्रकाश राठौड़, नरेंद्र गावशिन्दे, राकेश वर्मा, गोविंद बिर्ला, मनीष नामदेव, गोपाल कानूनगो, सोहन सेन, रमेश नामदेव, यशवंत वर्मा, लालू सोनी ,पंकज बिर्ला, सतीश बिर्ला, राजू खान,आयुष जैन,सहित  कई कार्यकर्ता उपस्थित थे