jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता

WhatsApp बेचेगी इंश्योरेंस और पेंशन प्रोडक्ट, इसी माह शुरू हो जाएगी सेवा

WhatsApp : अमेरिका की इंटरनेट दिग्गज फेसबुक की सहयोगी शाखा WhatsApp ने पेमेंट सर्विस के बाद अपने प्लेटफॉर्म पर इंश्योरेंस और पेंशन प्रोडक्ट्स बेचने का फैसला किया है। देश के कई प्रमुख बैंकों से WhatsApp ने इन दोनों ही सेवाओं के लिए करार किया है। WhatsApp प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले इंश्योरेंस व पेंशन प्रोडक्ट्स को निम्न आय वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बुधवार को WhatsApp इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने फ्यूल फॉर इंडिया-2020 कार्यक्रम में बताया कि कंपनी इस महीने के आखिर तक अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से इंश्योरेंस सेवा शुरू करने जा रही है।

जानिए क्या है वॉट्सऐप की माइक्रो पेंशन सेवा

- Install Android App -

WhatsApp माइक्रो पेंशन सेवा की भी तैयारी कर रही है। माइक्रो पेंशन सेवा को लेकर WhatsApp पायलट प्रोजेक्ट भी कर रही है। WhatsApp ने इंश्योरेंस व माइक्रो पेंशन सेवा लागू करने के लिए SBI जनरल इंश्योरेंस, एचडीएफसी तथा अन्य कई प्रमुख कंपनियों से करार किया है। SBI जनरल ने अपने इंश्योरेंस प्रोडक्ट को WhatsAppके मुताबिक डिजाइन किया है। WhatsApp प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की बिक्री शुरू होगी। इनकी कीमत काफी कम होगी और उसका भुगतान ग्राहक अपनी सुविधा के मुताबिक कर सकेंगे।

ग्राहकों को कम कवर वाले इंश्योरेंस प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। माइक्रो पेंशन के लिए भी WhatsApp कई वित्तीय संस्थाओं से करार कर रही है। देश की 80 फीसदी से अधिक आबादी को पेंशन की सुविधा नहीं होने से उनका बुढ़ापा गरीबी में गुजरता है। बता दें, वॉट्सऐप भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सरकार के साथ भी सम्पर्क बनाचा जा रहा है ताकि पूरा काम नियमों के मुताबिक हो।