jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

बोरवेल खनन में पानी की जगह निकल रहीं आग की लपटें, ग्रामीणों का लगा हुआ है तांता

मकड़ाई समाचार राहतगढ़। ग्राम चंद्रापुर में पंचायत द्वारा ग्रामीणों को पेयजल सुविधा के लिए बारवेल खनन कराया जा रहा था। जिसमें पानी की जगह ज्लवनशील गैस के साथ आग के भभके निकलने लगे। जानकारी के अनुसार ग्राम चंद्रापुरा की रहवासी बस्ती में खनन कराया गया है। गत दिवस शाम करीब सात बजे तक लगभग 500 फिट खनन होने के उपरांत पानी के स्थान पर गड्डेसे आग की लपटें निकल आई जो अभी तेजी से निकल रही हैं।

- Install Android App -

ग्रामीणों के मुताबिक आग निकलने के बाद बोरिंग मशीन चली गई है और बोर से निकल रही आग को देखने ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक सूचना के बाद काफी  देर तक मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी आमद नहीं दी।