jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

महिला की हत्या कर फेंका गया था शव, पांच माह बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

मकड़ाई समाचार भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में पांच माह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। महिला को हत्या कर उसके शव को फेंका गया था। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। अब इस मामले में सागर से चिकित्सा जांच आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब महिला की हत्या के आरोपितों की तलाश में लग गई है। खजूरी सड़क थाना प्रभारी एलडी मिश्रा के अनुसार 30 वर्षीय महिला का शव ग्राम बरखेड़ा बौंदर स्थित एक कुंए में 21 जुलाई 2020 को मिली थी। उसके शव पर रस्सी से बंधा एक बड़ा सा पत्थर मिला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की थी। शव का एफएसएल परीक्षण कराया गया था। एफएसएल रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला की हत्या करने के बाद कुंए को बांधकर कुएं में जिंदा फेंका गया था। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका की शिनाख्ती की कोशिश कर रही है। आस पास रहने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

- Install Android App -

पांच माह में 24 संदेहियों से हुई पूछताछ

खजूरी सड़क पुलिस ने इन पांच माह में महिला की शिनाख्ती की काफी कोशिश की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में करीब 24 संदेहियों से पूछताछ कर महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन महिला के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस ने उसके शव के फोटो आसपास के जिलों और सोशल मीडिया पर डालकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है।