jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

4 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव

मकड़ाई समाचार सीहोर|मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 04 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर के मंडी क्षेत्र से, श्यामपुर के बिल्किसगंज, नसरूल्लागंज के सतदेव तथा आष्टा के जावर से 1-1 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। जिले में एक्टिव/संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 39है। कुल 01 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है कुल रिकवर की संख्या 2692  है। 48 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। आज 411 सैम्पल लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 22 सैम्पल लिए गए,  नसरूल्लागंज 58, आष्टा से 194, इछावर से 25, श्यामपुर से 53,  बुदनी से 59 सैम्पल लिए गए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 2779 है जिसमें से 48 की मृत्यु हो चुकी है 2692 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 39 है। आज 4112 सैंपल जांच हेतु लिए गए। कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 65423 हैं जिनमें से 61616  सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 435 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 957 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है।