jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

अपनी सगी मां एवं सगी बहनों से कर रहा है मारपीट

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। बालागंज निवासी दीपेश किराना स्टोर के संचालक दीपेश गुप्ता ने अपनी पत्नी ओर सास ससुर के साथ मिलकर अपनी सगी माँ और बहनों को बेहरहमी से मारा है। माँ की दुकान ओर मकान पर कब्जा कर दहेज प्रथा का झूठा कैस लगवाने की साजिश रची है। यह साजिश इस व्यक्ति ने इस लिए रची है। क्योंकि माया गुप्ता के द्वारा दुकान ओर मकान का केस माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इसके चलते दीपेश के पास जब भी दुकान मकान खाली करने का नोटिस माननीय न्यायालय द्वारा भेजा जाता है। यह व्यक्ति अपनी माँ को इसी तरह मरता है। माँ के घर घूमने आई दो बहनो ने जब भाई दीपेश को समझाने का प्रयास किया तो दीपेश दोनो बहनों पर भी बेहरहमी बरतने से बाज नहीं आया। ओर अपने ससुर गणेश गुप्ता को खुद की छोटी बहिन दीपाली गुप्ता पर छू कर दिया। गणेश गुप्ता बड़ी बेहरहमी से दीपाली की छाती पर बैठकर उसे घूंसे ओर चांटे मारने लगा। बहन के बचाओ के लिए आई बड़ी बहन दीपना को मुह पर घुसा मारा जिससे उसका जबड़ा टूट गया और ओठ में 6 टाके भी आए हैं। दिपाली इस वक़्त होशंगाबाद जिला अस्पताल में भर्ती है। जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले और अपराधियों को जेल ओर कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए, ऐसा पीड़ित परिजन का शासन एवं प्रशासन से अनुरोध है।