jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पिकअप वाहन पलटने से दर्जन भर से अधिक घायल

मकड़ाई समाचार अशोकनगर। अशोकनगर के पड़ोसी जिले शिवपुरी के खनियाधाना क्षेत्र के अंतर्गत अचरोनी गांव से नई गाड़ी खरीदकर करीला धाम जाते समय थूवोन के पास पिकअप वाहन पलट गया। इस घटना में वाहन में बैठे एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में सबसे अधिक संख्या बच्चों की है, पिकअप वाहन में करीब 20 से अधिक लोग बैठे हुए थे। बीते दिनों सीधी में हुए बस हादसे के बाद भी ओवर लोड वाहन चलाए जा रहे हैं। सीधी मे कई लोगों की ओवर लोडिंग के चलते मौत हो गई थी।

- Install Android App -

पिकअप वाहन में भी 3 परिवार के बीस लोग अपने गांव अचरोनी से गाड़ी का प्रसाद चढ़ाने करीला मां जानकी मंदिर जा रहे थे। पिकअप वाहन पलटने से सबसे अधिक महिलाएं एवं बच्चे घायल हुए हैं। कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। पिकअप में अधिक सवारियां होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई।। करीला माता मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसी के चलते आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा भाव से मां जानकी के दरबार में जा रहे थे। करीला पहुंचने से पहले ही यह घटना हो गई, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।