jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बाप- बेटे ने महिला के साथ किया गैंगरेप, बाद में प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग, हालत गंभीर

पुलिस ने कई घंटों तक मीडिया को घटनास्थल और हॉस्पिटल से रखा दूर 

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक हैवानियत की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को बंधक बनाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। दरिंदों से बचकर महिला बाजार की तरफ भागी और लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने कई घंटों तक मीडिया को घटनास्थल और हॉस्पिटल से दूर रखा। पुलिस का कहना है कि महिला से दुष्कर्म की बात सामने आई है और आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

यह घटना नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के जोगी बाजार इलाके की है। आरोपी बाप-बेटे ने घर में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट सहित निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात इस महिला को बाप-बेटा उठाकर लाए और गैंगरेप किया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर जब महिला हैवानों के चंगुल से छूटकर बाजार पहुंची तो उसने पूरी बात बताई। डॉक्टरों के अनुसार महिला 30% जली हुई है वह अपने साथ रेप होने की भी बात कह रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे से पूछताछ की जा रही है।