मकड़ाई समाचार हरदा।
जेडीयू युवा जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश के युवा नेता प्रदेश सचिव एवं जिला हरदा प्रभारी अर्पित गुर्जर ने कहा कि जो यह कोरोना महामारी पिछले साल 2020 से फैली हुई है जो आज भी हमारी पूरी दुनिया मे इसका संक्रमण हर राज्य , हर शहर , हर गांव में फैल चुका है इस महामारी के दौर में , इस संक्रमण से बचने के लिए हम सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए वैक्सीन लगवाने से संक्रमण का खतरा थोड़ा कम हो जाता है ।
वैक्सीन की शुरूआत 45 + से चालू किया गया था लेकिन कुछ महीने पहले 18 + लोगों को भी वैक्सीन लगाना चालू किया गया है जिसमें युवा वर्ग बड़ी उत्साह के साथ टीका लगवा रहे हैं , कुछ लोग भ्रमित में है वैक्सीन लगवाए या ना लगाएं पर गुर्जर ने लोगों से कहा की वैक्सीन को लेकर भ्रमित में ना रहे कोरोना महामारी के संक्रमण से निपटने के लिए अभी वैक्सीन ही जरूरी है सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीन के लिए गुर्जर जी ने जागरूक किया है गुर्जर ने बताया है कि उनके निज निवास हरदा जिले के ग्राम कुकरावद की प्रयास सामाजिक संस्था के सचिव नीरज गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा हरदा जिले के सभी ग्राम में कोरोना की वैक्सीन को लेकर ग्राम वासियों को जागरूक किया है की सभी वर्ग के लोग टीका जरूर लगवाएं इसी तरह खंडवा के विवेक पाटील गुर्जर द्वारा उनके प्रयास से भी उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया ।
गुर्जर ने लोगों से अपील की है वैक्सीन को लेकर किसी भ्रम में ना रहे , 18 + से ऊपर वाले सभी लोग टीका अवश्य लगाएं , टीका लगवाने के बाद भी सावधानी जरूरी रखें बार-बार देते रहे हाथों को सेनीटाइज करते रहे मास्क पहने एवं दो गज की दूरी अवश्य बनाए रखें साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें ।

