jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

सुबह तेज धमाका हुआ, घराें की दीवारें तक हिल गईं

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे पूरा शहर तेज धमाके से गूंज उठा। इस धमाके के कारण लाेगाें के मकानाें की दीवारे तक हिल गईं, जिससे लाेग काफी घबरा गए। लाेगाें काे लगा कि शायद भूकंप आया है, इसलिए कई लाेग घराें से बाहर भागकर खुले मैदान में आकर खड़े हाे गए। हालांकि इस धमाके में कहीं काेई नुकसान हाेने की सूचना नहीं है। वहीं प्रशासनिक सूत्राें का कहना है कि जब मिराज उड़ान भरता है ताे सुपर सॉनिक साउंड हाेता है, जिसके कारण धमाका सुनाई देता है।

- Install Android App -

गुरुवार की सुबह लाेग अपने रूटीन काम में जुटे हुए थे। इसी दाैरान सुबह साढ़े दस बजे एक तेज धमाका हुआ। जिसके कारण लाेगाें के घराें के खिड़की दरवाजे ही नहीं दीवारें तक हिल गईं। लाेगाें काे लगा कि शायद भूकंप आ गया है। लाेग बाहर निकलकर एक दूसरे से पूछ रहे थे कि क्या उन्हाेंने भी जमीन में कंपन महसूस किया है। आनंद नगर, शिंदे की छावनी, नया बाजार, विनय नगर, लाेहिया बाजार सहित कई इलाकाें में यह तेज धमाका सुनाई दिया। आवाज सुनकर लाेग घराें के बाहर निकल आए। हालांकि जब लाेगाें काे लगा कि सब ठीक है ताे लाेगाें ने राहत की सांस ली।

पहली बार नहीं हुआ एेसा धमाकाः ग्वालियर में एयरफाेर्स का बेस कैंप है। एेसे में यहां से अक्सर मिराज उड़ान भरते हैं। जिसके कारण सुपर सॉनिक साउंड हाेता है। इसी वजह से तेज धमाका हाेता है। हालांकि इस प्रकार का धमाका पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी जब मिराज अभ्यास के लिए उड़ान भरते हैं ताे इस प्रकार का धमाका सुनाई दिया है।